What is BccFalna.com

क्‍या आपने कभी सोंचा है कि दुनियां में Computer, Internet व Information Technology से संबंधित ज्‍यादातर विकास व Invention का काम विदेशों में, विशेषरूप से उन देशों में ही क्‍यों हुआ है, जहां की मातृ भाषा English है?

ऐसा इसलिए हुआ है, क्‍योंकि वहां के लोगों के लिए इन विषयों से संबंधित सारी जानकारी उनकी मातृ भाषा English में उपलब्‍ध है, जिसे वहां के लोग बडी ही आसानी से समझ लेते हैं, जबकि भारत व भारत जैसे दूसरे देश, जहां के ज्‍यादातर लोगों की मूल भाषा English नहीं है, वहां के लोग English भाषा को ठीक से समझ ही नहीं पाते और जब वे English  भाषा को ही ठीक से नहीं समझ पाते, तो फिर वे Information Technology से संबंधित उन Concepts को बेहतर तरीके से कैसे समझ सकते हैं, जो कि उन्‍हें English भाषा में ही प्राप्‍त हो रहे हैं और जब तब I.T. के Fundamental Concepts को ही बेहतर तरीके से न समझा जा सके, तब तक इनसे सम्‍बंधित अन्‍य क्षैत्रों में किसी भी तरह का विकास कार्य या Invention कैसे किया जा सकता है ?

लेकिन इस बात पर अभी तक किसी ने विशेष ध्‍यान नहीं दिया है और यही कारण है कि हिन्‍दी भाषा के, दुनियां में तीसरी सबसे ज्‍यादा बोली व समझी जाने वाली भाषा होने के बावजूद, आज भी ज्‍यादातर भारतीय लोगों को Information Technology से संबंधित अच्‍छी जानकारियां प्राप्‍त करने के लिए English भाषा की BooksTutorials पढने पडते हैं, जबकि English भाषा हमेंशा से भारतीय लोगों की कमजोरी रही है।

हमारा मानना ये है कि यदि भारतीय लोगों को भी Information Technology से संबंधित जानकारी उनकी मातृभाषा हिन्‍दी में मिले, तो वे भी इन Technologies में बडी ही आसानी से महारथ हासिल कर सकते हैं और हमारे देश में भी Information Technology से संबंधित महत्‍वपूर्ण Invention हो सकते हैं। बस इसी बात को ध्‍यान में रखते हुए हमने BccFalna.com  को Develop किया और हम लगातार नए विषयों से सम्‍बंधित पुस्‍तकों को इस वेबसाईट पर लाने की कोशिश कर रहे हैं, ताकि Computer, Internet व Information Technology के विभिन्‍न Sectors से सम्‍बंधित भारतीय लोग किसी न किसी तरह से इस वेबसाईट द्वारा इन विषयों को ज्‍यादा बेहतर तरीके से समझ सकें।

इस वेबसाईट पर विभिन्‍न विषयों से संबंधित बहुत सारी जानकारियां फ्री हैं, जिन्‍हें आप Online पढ सकते हैं अथवा PDF Format में Download कर सकते हैं। फिर भी यदि आपको इस वेबसाईट से सम्‍बंधित किसी प्रकार की कोई समस्‍या है, तो आप Mob. No. 097994-55505 पर Call/ Miss Call या SMS भी कर सकते हैं। यथासम्‍भव तुरन्‍त आपकी समस्‍या का समाधान किया जाएगा।