add_menu_page Submenu in WordPress

add_menu_page Submenu – Sub Menu Create करने के लिए WordPress हमें add_submenu_page() नाम का जो API Function Provide करता है, उसका Syntax कुछ निम्नानुसार होता है:

add_submenu_page(parent_slug, page_title, menu_title, capability, menu_slug, function);

इस Syntax के अन्तर्गत केवल पहले Option में ही अन्तर है, शेष सभी Options add_menu_page() API Function के Options के समान ही हैं, जिनके बारे में फिर से Discuss करने की जरूरत नहीं है।

parent_slug Argument

इस Parameter के रूप में हमें उस Top Level Menu Item का Slug Specify करना होता है, जिसके Sub-Menu के रूप में हमें नया Menu Item Add करना है। साथ ही Top Level Menu Specify करते समय ही समान User Defined Function में ही हमें Submenu Page को भी Add करना होता है।

उदाहरण के लिए यदि हम पिछले Section में Create किए गए अपने MyCustomPlugin नाम के my_custom_plugin Slug वाले Top Level Menu का Sub Menu Create करना चाहते हैं, तो हम इस जरूरत को पूरा करने के लिए अपने पिछले Plugin Code को निम्नानुसार Modify करते हुए add_submenu_page() API Function को Use कर सकते हैं:

<?php
	add_action('admin_menu', 'my_custom_plugin_admin_page');
	function my_custom_plugin_admin_page() {
		add_menu_page('Title of MyCustomPlugin ',
			'MyCustomPlugin',
			'delete_posts',
			'my_custom_plugin',
			'my_custom_plugin_function'
		);

	add_submenu_page(
		'my_custom_plugin',
		'Submenu Page',
		'Submenu1', 
		'delete_posts',
		'my_custom_plugin_submenu1', 
		'my_custom_plugin_submenu_function1'
	);
	
	add_submenu_page(
		'my_custom_plugin',
		'Submenu Page',
		'Submenu2', 
		'delete_posts',
		'my_custom_plugin_submenu2', 
		'my_custom_plugin_submenu_function2'
	);
}
?>

इस Code में हम देख सकते हैं कि हमने Top Level Menu Create करते समय अपने Top Level Menu के साथ my_custom_plugin को Specify किया था। इसलिए Create किए जाने वाले जिन Submenu Options को हमें इस Top Level Menu के Under रखना है, उनके parent_slug के रूप में हमने इसी Parent Slug को Specify किया है, जो WordPress को इस बात का Instruction देता है कि add_submenu_page() Function द्वारा Create होने वाला Submenu किस Top Level Menu के अन्तर्गत रहेगा।

परिणामस्वरूप जब इस Plugin को Activate करते हैं, तो हमें हमारे WordPress का Admin Panel कुछ निम्नानुसार दिखाई देता है:

add_menu_page Submenu in WordPress in Hindi

जरूरी नहीं है कि हम हमेंशा अपने Plugin का Top Level Menu ही Create करें। बल्कि कई बार हमारा Plugin ज्यादा बडा नहीं होता। उस स्थिति में हमें हमारे Plugin से सम्बंधित केवल एक या दो Page ही Create करने होते हैं।

इस प्रकार की Situation में हम हमारे Plugin से सम्बंधित Configuration Page को WordPress Admin के पहले से Exist किसी भी Menu Panel (Dashboard, Post, Pages, Plugins, Users, Tools, Settings, etc…) के Sub Menu के रूप में Add कर सकते हैं और ऐसा करने के लिए भी हमें add_submenu_page() Function को ही Use करना होता है।

उदाहरण के लिए यदि हम Tools Menu Panel के अन्तर्गत एक Sub-Menu Option Create करना चाहते हैं, तो add_submenu_page() API Function के पहले Parameter के रूप में हमें tools.php Specify करना होता है, क्योंकि इस Page का Slug tools.php ही होता है और जब हम इस Slug को Set करते हैं, तो हमारा Newly Create होने वाला Submenu Option, WordPress Admin के Tools Menu के अन्तर्गत Create होता है। add_submenu_page() Function की इस प्रकार की Working को समझने के लिए हम हमारे पिछले Code को ही निम्नानुसार Modify कर सकते हैं:

add_menu_page Submenu in WordPress in Hindi

जब हम अपने Plugin में add_submenu_page() Function को उपरोक्तानुसार Use करते हैं, तो Add होने वाले Submenu Options निम्न चित्रानुसार Tools व Settings नाम के WordPress Admin Panels के Sub Menu Options के रूप में Add होते हैं।

जैसाकि उपरोक्त Code के अनुसार हम समझ सकते हैं कि हम add_submenu_page() Function का प्रयोग करके WordPress Admin Panel के विभिन्न Default Top Level Menus में Sub Menu की तरह नया Menu Option Add कर सकते हैं। लेकिन WordPress हमें कुछ और API Functions Provide करता है, जिनका प्रयोग Wrapper Function की तरह करते हुए हम WordPress के Default Top Level Menus में Sub Menu Add करने के लिए कर सकते हैं। ये API Functions निम्नानुसार हैं:

add_dashboard_page() Function

इस API Function का प्रयोग करके हम WordPress Admin Panel के Dashboard Menu में नया Sub Menu Option Add कर सकते हैं। जबकि यदि हम add_submenu_page() Function Use करें, तो इस Function के पहले Parameter के रूप में हमें “index.php” मान Specify करना पडता है। इस API Function का Syntax निम्नानुसार होता है:

        add_dashboard_page(page_title, menu_title, capability, handle, function);

add_posts_page() Function

इस API Function का प्रयोग करके हम WordPress Admin Panel के Posts Menu में नया Sub Menu Option Add कर सकते हैं। जबकि यदि हम add_submenu_page() Function Use करें, तो इस Function के पहले Parameter के रूप में हमें “edit.php” मान Specify करना पडता है। इस API Function का Syntax निम्नानुसार होता है:

        add_posts_page(page_title, menu_title, capability, handle, function);

add_media_page() Function

इस API Function का प्रयोग करके हम WordPress Admin Panel के Media Menu में नया Sub Menu Option Add कर सकते हैं। जबकि यदि हम add_submenu_page() Function Use करें, तो इस Function के पहले Parameter के रूप में हमें “upload.php” मान Specify करना पडता है। इस API Function का Syntax निम्नानुसार होता है:

        add_media_page(page_title, menu_title, capability, handle, function);

add_links_page() Function

इस API Function का प्रयोग करके हम WordPress Admin Panel के Links Menu में नया Sub Menu Option Add कर सकते हैं। जबकि यदि हम add_submenu_page() Function Use करें, तो इस Function के पहले Parameter के रूप में हमें “link-manager.php” मान Specify करना पडता है। इस API Function का Syntax निम्नानुसार होता है:

        add_links_page(page_title, menu_title, capability, handle, function);

add_pages_page() Function

इस API Function का प्रयोग करके हम WordPress Admin Panel के Pages Menu में नया Sub Menu Option Add कर सकते हैं। जबकि यदि हम add_submenu_page() Function Use करें, तो इस Function के पहले Parameter के रूप में हमें “edit.php?post_type=page” मान Specify करना पडता है। इस API Function का Syntax निम्नानुसार होता है:

        add_pages_page(page_title, menu_title, capability, handle, function);

add_comments_page() Function

इस API Function का प्रयोग करके हम WordPress Admin Panel के Comments Menu में नया Sub Menu Option Add कर सकते हैं। जबकि यदि हम add_submenu_page() Function Use करें, तो इस Function के पहले Parameter के रूप में हमें “edit-comments.php” मान Specify करना पडता है। इस API Function का Syntax निम्नानुसार होता है:

        add_comments_page(page_title, menu_title, capability, handle, function);

add_theme_page() Function

इस API Function का प्रयोग करके हम WordPress Admin Panel के Themes Menu में नया Sub Menu Option Add कर सकते हैं। जबकि यदि हम add_submenu_page() Function Use करें, तो इस Function के पहले Parameter के रूप में हमें “themes.php” मान Specify करना पडता है। इस API Function का Syntax निम्नानुसार होता है:

        add_theme_page(page_title, menu_title, capability, handle, function);

add_plugins_page() Function

इस API Function का प्रयोग करके हम WordPress Admin Panel के Themes Menu में नया Sub Menu Option Add कर सकते हैं। जबकि यदि हम add_submenu_page() Function Use करें, तो इस Function के पहले Parameter के रूप में हमें “plugins.php” मान Specify करना पडता है। इस API Function का Syntax निम्नानुसार होता है:

        add_plugins_page(page_title, menu_title, capability, handle, function);

add_users_page() Function

इस API Function का प्रयोग करके हम WordPress Admin Panel के Users Menu में नया Sub Menu Option Add कर सकते हैं। जबकि यदि हम add_submenu_page() Function Use करें, तो इस Function के पहले Parameter के रूप में हमें “users.php” मान Specify करना पडता है। इस API Function का Syntax निम्नानुसार होता है:

        add_users_page(page_title, menu_title, capability, handle, function);

add_management_page() Function

इस API Function का प्रयोग करके हम WordPress Admin Panel के Tools Menu में नया Sub Menu Option Add कर सकते हैं। जबकि यदि हम add_submenu_page() Function Use करें, तो इस Function के पहले Parameter के रूप में हमें “tools.php” मान Specify करना पडता है। इस API Function का Syntax निम्नानुसार होता है:

        add_management_page(page_title, menu_title, capability, handle, function);

add_options_page() Function

इस API Function का प्रयोग करके हम WordPress Admin Panel के Settings Menu में नया Sub Menu Option Add कर सकते हैं। जबकि यदि हम add_submenu_page() Function Use करें, तो इस Function के पहले Parameter के रूप में हमें “options-general.php” मान Specify करना पडता है। इस API Function का Syntax निम्नानुसार होता है:

        add_options_page(page_title, menu_title, capability, handle, function);

हालांकि हम विभिन्न WordPress, Top Level Default Menus में Sub Menu के रूप में नया Option Add कर सकते हैं, लेकिन किसी Custom Post Type के लिए यदि हमें नया Sub Menu Item Add करना हो, तो हमें add_submenu_page() Function को ही add_submenu_page(‘edit.php?post_type=your_post_type’, …) Format में Use करना जरूरी होता है, जैसाकि हमने पिछले Program उदाहरण में किया था।

WordPress in Hindi - BccFalna.comये Article इस वेबसाईट पर Selling हेतु उपलब्‍ध EBook Advance WordPress in Hindi से लिया गया है। इसलिए यदि ये Article आपके लिए उपयोगी है, तो निश्चित रूप से ये EBook भी आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगी।

Advance WordPress in Hindi | Page: 835 | Format: PDF

BUY NOW GET DEMO REVIEWS