ASP.NET Page Types and ASP.NET Directives – इससे पहले की हम ASP.NET Webpage को Develop करने के विषय में विस्तार से जाने, ASP.NET से सम्बंधित कुछ Basic Concepts को समझना जरूरी है, जो अग्रानुसार है:
ASP.NET Page Types
ASP.NET मूलत: हमें कुल चार तरह के Pages Create करने तथा Inline व Code-Behind के रूप में दो प्रकार से Program Logic लिखने की सुविधा देता है। ये चारों प्रकार के ASP.NET मूलत: निम्नानुसार होते हैं:
File Options Using Inline Coding | File Created |
Web Form | .aspx file |
Master Page | .master file |
Web User Control | .ascx file |
Web Service | .asmx file |
जबकि यदि हम Code-Behind Approach Use करते हुए अपना Program Logic Create करना चाहें, तो उस स्थिति में इन्हीं चारों प्रकार के Web Pages के लिए Create होने वाली Code-Behind Files निम्नानुसार होते हैं:
File Options Using Code-Behind | File Created |
Web Form | .aspx file .aspx.vb or .aspx.cs file |
Master Page | .master file .master.vb or .master.cs file |
Web User Control | .ascx file .ascx.vb or .ascx.cs file |
Web Service | .asmx file .asmx.vb or .asmx.cs file |
ASP.NET Directives
ASP.NET Directives हमेंशा किसी ASP.NET Page का हिस्सा होते हैं और हमें हमारे Webpage के Behavior को Control करने की सुविधा देते हैं। उदाहरण के लिए पिछले Section में हमने Page Directive को उसके विभिन्न Attributes के साथ काफी विस्तार से जाना और समझने की कोशिश की कि किसी Specific Attribute को Specify करके हम हमारे Webpage के Behavior को किस प्रकार से जरूरत के अनुसार Modify कर सकते हैं।
ASP.NET 2.0 हमें हमारे ASP.NET Pages व User Controls में जरूरत के अनुसार Use करने के लिए कुल 11 Directives Provide करता है और हम इन Directives को न केवल Code-Inline Model में Use कर सकते हैं बल्कि Code-Behind Model में भी Use कर सकते हैं
सरल शब्दों में कहें तो ये Directives हमारे ASP.NET Engine के लिए Command की तरह होते हैं, जिन्हें Follow करते हुए हमारा ASP.NET Engine हमारे ASP.NET Page को Compile करता है। किसी Directive को अपने Page को Use करना काफी आसान होता है और पिछले Section में हमने Page Directive को कई बार Use भी किया है। फिर भी किसी भी Directive को अपने Page में Include करने के लिए हमें निम्न Syntax को Follow करना होता है:
[code] <%@ [Directive] [Attribute=Value][Attribute=Value] [Attribute=Value] … %> [/code]
जहां हमारा Directive हमेंशा<% %>के बीच Enclosed रहता है।
हालांकि हम हमारे Page में कहीं पर भी किसी भी Directive को Include कर सकते हैं, लेकिन बेहतर Coding Environment बनाए रखने के लिहाज से हमें हमेंशा अपने सभी Directives को अपने Page के Top Sideमें ही Specify करना चाहिए। ASP.NET 2.0 में Specify किए गए विभिन्न Directives निम्नानुसार हैं:
Assembly Directive
इस Directive का प्रयोग करके हम हमारे Page या User Control में किसी Assembly को Link कर सकते हैं।
Control Directive
इस Directive का प्रयोग करके हम किसी User Control (.ascx) को Current Page में Use कर सकते हैं।
Implements Directive
इस Directive का प्रयोग करके हम हमारे Page या User Control से सम्बंधित Current Class में .NET Framework के अनुसार किसी Interface को Implement कर सकते हैं।
Import Directive
इस Directive का प्रयोग करके हम हमारे Page या User Control में किसी Specified Namespace को Import कर सकते हैं, ताकि उसमें Defined Classes, Interfaces, आदि को Current Class मेंUse कर सकें।
Master Directive
इस Directive का प्रयोग करके हम हमारे Page को Master-Page की तरह Create कर सकते हैं, जो कि अन्य Content-Pages के लिए Template की तरह Use हो सकता है। इस Directive को केवल Master-Pages के साथ ही Use किया जा सकता है, जो कि ASP.NET 2.0 में Include किया गया एक नया Feature है।
MasterType Directive
इस Directive का प्रयोग करके हम हमारे Current Page के साथ किसी Class कोसाथ Associate कर सकते हैं और उस Class से सम्बंधित Master-Page में Specified किसी Strongly Typed Reference या Members को इस Page पर Use कर सकते हैं।
OutputCache Directive
इस Directive का प्रयोग करके हम हमारे Current Page या User Control की Caching Policy को Specify कर सकते हैं। यानी इस बात को तय कर सकते हैं कि हमारा Page/User Control Cache होगा या नहीं और होगा तो विभिन्न Conditions क्या होंगी।
Page Directive
इस Directive का प्रयोग करके हम हमारे Current Page के लिए Page Specific Attributes व Values को Specify कर सकते हैं, जिन्हें ASP.NET Compiler उस Page को Compile करते समय Use करता है। इस Directive को केवल ASP.NET .aspx Page में ही Use किया जा सकता है, किसी अन्य Page Type में नहीं।
PreviousPageType Directive
इस Directive का प्रयोग करके हम हमारे Current Page के साथ Postback के माध्यम से अपने Web Application के किसी अन्य ASP.NET Page के साथ काम कर सकते हैं। यानी जब हमें Current Page में किसी अन्य Webpage के Postback Data को Access व Manipulate करना होता है, तब हम इस Directive को Use करते हुए दोनों Pages को आपस में Postback Data को Share करने के लिए Program करते हैं।
Reference Directive
इस Directive का प्रयोग करके हम हमारे Current Page या User Control को किसी अन्य Page या User Control के साथ Link कर सकते हैं।
Register Directive
इस Directive का प्रयोग करके हम Custom Server Control Syntax में Use किए जाने वाले Notation Alias को किसी Specific Namespace व Class Name के साथ Associate करते हैं।
यहां हमने जिन 11 Directives को Specify किया है, उन सभी के बारे में काफी विस्तृत वर्णन की जरूरत होती है। फिर भी इनके कुछ Basic Features को हम आगे आने वाले Posts में विस्तार से समझेंगे।
ये Article इस वेबसाईट पर Selling हेतु उपलब्ध EBook Core ASP.NET WebForms with C# in Hindi से लिया गया है। इसलिए यदि ये Article आपके लिए उपयोगी रहा, तो निश्चित रूप से ये पुस्तक भी आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगी।
Core ASP.NET WebForms in Hindi | Page:647 | Format: PDF