Block Statements Delimiters

Block Statements Delimiters – जब हम Conditional या Looping Statements Use करते हैं, तब सामान्‍यत: Block Statements Specify करने पड़ते हैं इसलिए इस बात को समझना जरूरी है कि कौनसे Statements कब Block Statement होते हैं और कब Block Statements समाप्‍त हो कर नए Statements बन जाते हैं।

सामान्‍यत: Python में प्रत्‍येक Single Code Line के अन्‍त को भी Statement का अन्‍त माना जाता है, लेकिन जब हम (), {} या [] Symbols को Use करते हैं, तब हम हमारे Codes को Multiple Lines में विभाजित करके भी लिख सकते हैं। क्‍योंकि हम जहां से भी Opening Parenthesis, Curly Brace या Bracket Specify करते हैं, वहां से लेकर जहां पर Closing Parenthesis, Curly Brace या Bracket Specify करते हैं, वहां तक का सारा Code, Python के लिए एक Continuous Line ही होता है। इसीलिए जब हम निम्‍नानुसार तरीके से किसी List Object को Specify करते हैं-

[code]
lstDayNames = ['SUNDAY', 'MONDYA', 'TUESDAY', 'WEDNESSDAY', 'THURSTDAY', 'FRIDAY', 'SATURDAY']
[/code]

तब हम वास्‍तव में इसे निम्‍नानुसार Multiple Lines में विभाजित करते हुए भी Specify कर सकते हैं-

[code]
lstDayNames = [
    'SUNDAY',
    'MONDYA',
    'TUESDAY',
    'WEDNESSDAY',
    'THURSTDAY',
    'FRIDAY',
    'SATURDAY'
]
[/code]

और Python इसे Single Line Code ही मानता है। जबकि कई बार हमारे Single Line Code भी इतने बड़े हो जाते हैं, कि एक Single Line में पूरी तरह से नहीं समा पाते। उस स्थिति में हम उस Single Line Code को कई Multiline Codes में विभाजित करने के लिए Backslash Character का प्रयोग कर सकते हैं। जैसे-

[code]
firstNumber = 1
print(firstNumber * firstNumber * \
firstNumber - firstNumber / firstNumber / \
firstNumber + firstNumber * 65945)
[/code]

इस print() Function में हमने एक ही print() Function के Content को Backslash का प्रयोग करते हुए Multiple Parts में विभाजित कर दिया है। ठीक इसी तरह से हम किसी भी बहुत बड़े Expression को Multiple Parts में वि‍भाजित कर सकते हैं।

लेकिन सामान्‍यत: Python Programming में इसे Bad Practice माना जाता है। इसलिए जहां तक सम्‍भव हो, इस तरह से Multiple Parts में Dividing करने की प्रक्रिया को Ignore ही करना चाहिए क्‍योंकि कई बार Backslash को ठीक से Use न कर पाने की स्थिति में Python Syntax Error Return करता है।

इस तरह से हम एक ही काम को दो तरीकों से Perform कर सकते हैं। जहां पहला तरीका Parenthesis, Bracket या Curly Braces का होता है तो दूसरा तरीका Backslash का होता है। जैसे-

[code]
if  a == b and c == d and \
    d == e and f == g and \
    d == e and f == g:
[/code]

जबकि इसी Statement को हम Parenthesis का प्रयोग करते हुए भी निम्‍नानुसार Specify कर सकते हैं-

[code]
if (a == b and c == d and
    d == e and f == g and
    d == e and f == g):
[/code]

और Python Programming में इस दूसरे तरीके को ज्‍यादा Professional माना जाता है, जबकि पहले तरीके को यथासम्‍भव Ignore करना Recommend किया जाता है।

Python in Hindi - BccFalna.comये Article इस वेबसाईट पर Selling हेतु उपलब्‍ध EBook Python in Hindi से लिया गया है। इसलिए यदि ये Article आपके लिए उपयोगी है, तो निश्चित रूप से ये EBook भी आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगी।

Python in Hindi | Page: 602 | Format: PDF

BUY NOW