Boolean Core Types in Python

Boolean Core Types in Python में TrueFalse के रूप में दो Boolean Types भी हैं जिनके माध्‍यम से हम किसी स्थिति के होने या न होने को तय करते हैं। पिछले Example में हमें कई Statement के Execution के बाद Output के रूप में True या False प्राप्‍त हो रहा है, जो इस बात को बताता है कि वह Statement सत्‍य है या असत्‍य।

उदाहरण के लिए जब Set में “K” Character Exist होता है, तब in Membership Test से True Return होता है, ये True इस बात को Indicate करता है कि Specified Set में Character “K” Exist है। जबकि “KRISHNA” व “TRIPURARI” Strings एक समान नहीं हैं, इसलिए इनका Comparison Output के रूप में False Return करता कर देता है।

इस तरह से TrueFalse भी Python के Core Types हैं, जिन्‍हें Boolean Types के नाम से भी जाना जाता है और सम्‍पूर्ण Programming कहीं न कहीं True / False पर ही आधारित होती है। इसलिए ये भी Python Programming के बहुत ही महत्‍वपूर्ण Core Data Types हैं।

TrueFalse Core Objects मूलत: 10 से Represent होते हैं और जब‍ किसी Boolean Object में True या False में से कोई भी मान Stored न हो, या किसी Object को पूरी तरह से Empty Declare करना हो, जिसमें किसी भी प्रकार का Data न हो, तो उस स्थिति में हम उसमें None Store कर सकते हैं।

Python में None एक Special Data Type होता है और Empty Placeholder को Represent करता है। None का मतलब Undefined नहीं होता, बल्कि किसी Value का न होना, “None” होता है। इसलिए जब हमें किसी Data Item को Blank या Empty के रूप में Represent करना हो, तब हम उसे None से Assign कर सकते हैं।

उदाहरण के लिए हम किसी List में किसी ऐसी Index Position पर किसी Value को Assign नहीं कर सकते, जो कि पहले से Exist न हो। इस स्थिति में यदि हमें Blank या Empty Data Items की एक List Create करनी हो, तो इस जरूरत को हम निम्‍नानुसार तरीके से पूरा कर सकते हैं-

[code]
FileName: NoneType.py
# Create Empty List
lstNoneDataItem = [None] * 10
print("Assign Name 'KRISHNA' to Index Number 2")

lstNoneDataItem[2] = 'KRISHNA'
print("Assign Name 'MURARI' to Index Number 6")

lstNoneDataItem[6] = 'MURARI'
print("Assign Name 'YADAV' to Index Number 9 \n")

lstNoneDataItem[9] = 'YADAV'
print("Values in List lstNoneDataItem \n", lstNoneDataItem)

Output
Assign Name 'KRISHNA' to Index Number 2
Assign Name 'MURARI' to Index Number 6
Assign Name 'YADAV' to Index Number 9
Values in List lstNoneDataItem
 [None, None, 'KRISHNA', None, None, None, 'MURARI', None, None, 'YADAV']
[/code]

हम इस तरह की Initial Size वाली List को 0 से भी Filled करते हुए Create कर सकते हैं, लेकिन 0 एक Integer Value है, इसलिए इस तरह की Initial Length Size वाली List को Create करने का Best तरीका यही है कि हम इसके Data Items को None से Fill कर दें, जहां None से Fill करने का मतलब केवल इतना ही है कि List Object Create करते समय उन Data Items का पता नहीं है, जिन्‍हें List Object में Assign किया जाना था।

साथ ही Initial Size का List Object Create करने का मतलब ये नहीं है कि हम इस List को जरूरत के अनुसार Grow या Shrink नहीं कर सकते। इसका मतलब केवल इतना है कि हम एक List को Initial Data Items की संख्‍या के साथ Create कर रहे हैं।

एक महत्‍वपूर्ण रूप से ध्‍यान रखने वाली बात ये है कि None का मतलब Undefined नहीं होता। Python में Undefined का मतलब होता है Nothing, जबकि None, Nothing नहीं है, Something है, जो कि अभी Unknown है। None एक Real Object होता है और इसे Store करने के लिए भी Python द्वारा Real Memory Allocate किया जाता है।

किसी भी Programming Languages की तरह ही Python में भी Integer मान 0, False को Represent करता है जबकि किसी भी अन्‍य Integer Value एक प्रकार का True होता है। इसी तरह से Floating Point मान 0.0, False को Represent करता है जबकि कोई भी अन्‍य Floating Point Value एक प्रकार का True होता है। कोई भी Empty Data Structure जैसे कि {}, [], “” False को Represent करता है, जबकि अन्‍य सभी Data Structures जैसे कि {‘key’:’value’}, [1,2], “helloTrue को Represent करता है और None हमेंशा False को Represent करता है।

सरल शब्‍दों में कहें तो True व False किसी भी Object का Intrinsic Value होता है। इसलिए जब Object पूरी तरह से Empty होता है, तब वह False होता है और जब Object में किसी भी तरह का एक Single Data भी Exist होता है, तब वह True होता है। (Boolean Core Types in Python in Hindi)

Python in Hindi - BccFalna.comये Article इस वेबसाईट पर Selling हेतु उपलब्‍ध EBook Python in Hindi से लिया गया है। इसलिए यदि ये Article आपके लिए उपयोगी है, तो निश्चित रूप से ये EBook भी आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगी।

Python in Hindi | Page: 602 | Format: PDF

BUY NOW