Classic Division and Floor Division in Python – जब हमें किसी संख्या में किसी अन्य संख्या का भाग देना होता है, तब हम Python के Division Operator को Use करते हैं। सामान्यत: C/C++ जैसी अन्य Languages में केवल एक ही तरह का Division Operator होता है। जबकि Python में Division Operator के तीन Flavor हैं। इन तीनों तरह के Division Operators और उनकी Working को एक Simple Example Program द्वारा Discuss करना ज्यादा आसान रहेगा इसलिए सबसे पहले हम इन Operators को Use करते हुए निम्नानुसार एक Simple सा Example Program Create कर लेते हैं-
[code] FileName: DivisionOperators.py var1 = 10 var2 = 4.0 print(var1,"/",var2, ":", var1/var2) print(var1,"//",var2, ":", var1//var2) Output 10 / 4.0 : 2.5 10 // 4.0 : 2.0 [/code]
इस Example के अनुसार जब हम Classic Division Operator “/” का प्रयोग करते हैं, तब Output के रूप में हमें दसमलव सहित Exact Output प्राप्त होता है। लेकिन जब हम Floor Division Operator “//” का प्रयोग करते हैं, तब Output के रूप में हमें दसमलव के बाद का हिस्सा प्राप्त नहीं होता बल्कि केवल दसमलव से पहले तक का Numerical मान ही मिलता है। दसमलव के बाद का मान पूरी तरह से समाप्त हो जाता है। इस Value को Mathematics में Floor Value के नाम से जाना जाता है और ये सबसे नजदीकी निचला पूर्णांक मान होता है। हमारे Example में Actual True Result 2.5 है, लेकिन Floor Division होने की स्थिति में सबसे नजदीकी निचला पूर्णांक मान 2.0 ही हो सकता है।
अन्य Programming Languages में ये काम किसी न किसी तरह के floor() Function के माध्यम से किया जाता है, लेकिन Python में इस काम को करने के लिए Floor Division Operator को ही Python Language के Core में Define कर दिया गया है।
Floor Division Operator हमेंशा Calculation में Participate करने वाले Operators के आधार पर तय करता है कि किस Type का Result Return करना है। यदि Expression में केवल Integers हों, तो Floor Division Operator, Integer Value Return करता है, जबकि यदि Expression में Floating Point Values भी हों, तो Floor Division Operator, पिछले Example में दर्शाए अनुसार Floating Point Value Return करता है। (Classic Division and Floor Division in Python in Hindi)
ये Article इस वेबसाईट पर Selling हेतु उपलब्ध EBook Python in Hindi से लिया गया है। इसलिए यदि ये Article आपके लिए उपयोगी है, तो निश्चित रूप से ये EBook भी आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगी।
Python in Hindi | Page: 602 | Format: PDF