Data-Access Components काफी उपयोगी होते हैं, लेकिन जब हम किसी Large Scale Application पर काम कर रहे होते हैं, तब इस बात को निश्चित करना मुश्किल हो जाता है कि Application के किन Features को Separate Component की तरह Develop किया जाना चाहिए और किन्हें नहीं और इस बात को बेहतर तरीके से सीखना व समझना कि किसी बडे Application को किस प्रकार से Components व Classes में Break किया जाए, बहुत ही उपयोगी व महत्वपूर्ण Programming Art है जो कि कई Projects पर काम करने के लम्बे अनुभव के बाद ही समझ में आता है।
फिर भी Data-Access Component एक बहुत ही Common प्रकार का Component होता है जो कि Component Based Programming हेतु एक Ideal Application के रूप में Represent होता है। क्योंकि-
- Databases को जिन Details की जरूरत होती है वे सामान्यत: Unrelated होते हैं। इस Detail के अन्तर्गत Connection Strings, Field Names आदि Included होते हैं जो कि Application Logic से Distract हो सकते हैं और किसी Well-Written Component द्वारा आसानी से Encapsulate हो सकते हैं।
- Database की Size समय के साथ बढ़ता, बदलता व विकसित होता रहता है। हालांकि Underlying Database का Table Structure लगभग Constant रहता है और सामान्यत: उन्हें Modify करने की जरूरत नहीं होती है, लेकिन SQL Queries व Stored Procedures के समय व जरूरत के अनुसार Change व Redesign करने का जरूरत पडती रहती है।
- Database को हमेंशा Special Connection की Requirement रहती हैं। क्योंकि कई बार हमें Underlying Database को Change करके किसी अन्य Database से Replace करना पडता है, जिसके लिए हमें Database Access Codes को Change करना जरूरी होता है।
इतना ही नहीं कई बार अपने Database की Performance Improvement के लिए हमें हमारे Database की SQL Queries को Modify या Change करना पडता है। साथ ही कई बार हमें अधिक Efficient Stored Procedures Create करने पडते हैं, जिसके लिए Underlying Database तो समान ही रहता है, लेकिन Data Access Codes काफी Change होते हैं।
एक Dedicated Database Component को Use करते हुए हम Most Flexibility के साथ Efficient व Well-Organized Web Application Develop कर सकते हैं। लेकिन इस Model की एक परेशानी ये है कि इस तरीके को Use करते समय हमें Data-Access Component व Webpage दोनों को Separate Design करना पडता है और इस Designing में हमें उसी तरह से बहुत सारा Code लिखना पडता है, जिस तरह से SqlDataSource Control न Use करने पर हमें Data Access Details को Manual Specify करना पडता है।
लेकिन जिस तरह से SqlDataSource Control हमें Manual Data Access Codes लिखने से छुटकारा दिला देता है, उसी तरह से ObjectDataSource Control भी हमें Manual Data-Access Component Create करने से छुटकारा दिला देता है।
ये Article इस वेबसाईट पर Selling हेतु उपलब्ध EBook Advance ASP.NET WebForms with C# in Hindi से लिया गया है। इसलिए यदि ये Article आपके लिए उपयोगी रहा, तो निश्चित रूप से ये पुस्तक भी आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगी।
Advance ASP.NET WebForms in Hindi | Page:707 | Format: PDF