Looping and Iteration Protocol – कई बार हमें हमारे Program में ऐसी जरूरत पड़ती है कि हमें एक ही Statement को बार-बार Execute करना होता है। इस तरह की जरूरत को पूरा करने के दो तरीके हो सकते हैं।
पहले तरीके के अनुसार हम उस बार-बार Execute किए जाने वाले Statements को अपने Program में उतनी ही बार लिख देते हैं, जितनी बार हमें उस Statement को Execute करना होता है। ये तरीका आसान तो है, लेकिन इससे Program को Create, Manage व Maintain करना काफी जटिल हो जाता है।
इसीलिए अन्य Programming Languages की तरह ही Python में भी दूसरे तरीके के रूप में Looping Statements का Concept Use किया जाता है, जो कि एक ही Statement को हमारी जरूरत के अनुसार उनती बार Execute कर देता है, जितनी बार हमें उस Statement को Repeatedly Execute करना होता है।
Python में while व for के रूप में दो Looping Statements हैं और हम दोनों ही तरह के Loops को एक दूसरे के Alternative के रूप में Use कर सकते हैं। लेकिन फिर भी General Looping के लिए सामान्यत: while Loop को ज्यादा Use किया जाता है जबकि किसी Sequence या Iterable Object में Exist Data Items को किसी Specific Stepping के अनुसार Loop करने के लिए for Loop का प्रयोग अधिक किया जाता है और इस Chapter में हम इन्हीं दोनों तरह के Looping Statements के बारे में विस्तार से जानेंगे।
while Loop
while Statement, Python का सबसे General Iteration Looping Statement है। Looping Statement एक ऐसा Statement होता है, जो तब तक Specified Statement Block के पहले Statement से लेकर अन्तिम Statement का Execution करता रहता है, जब तक कि while Statement के साथ Specified Test Condition True रहता है। जैसे ही Test Condition False हो जाता है, Program Control, Looping Statement Block से Exit होकर बाहर चला जाता है।
Python का while Loop, C/C++, Java, C# जैसी Programming Languages के while Loop से थोड़ा अलग होता है। Python के while Loop Construct को हम कुछ निम्नानुसार Represent कर सकते हैं-
[code] while TestCondition: Statement 1 Statement 2 ... Statement n else: Statement 1 Statement 2 ... Statement m otherStatements [/code]
while Statement की Header Line में एक TestCondition Expression Specify किया जाता है और एक Optional else Part Specify किया जाता है, जो कि केवल उस स्थिति में Execute होता है, जबकि Program Control, while Loop से बिना कोई break Statement Encounter हुए ही Exit हो जाता है।
इस while Syntax के अनुसार Program Control तब तक while Statement Block का Execution करता रहता है, जब तक कि TestCondition Expression True रहता है। जैसे ही TestCondition Expression False हो जाता है, Program Control, while Statement Block को फिर से Execute करने के स्थान पर सीधे otherStatements पर चला जाता है।
एक Simple while Loop की Working को समझने के लिए हम निम्नानुसार एक while Loop Create कर सकते हैं, –
[code] FileName: whileLoop.py x = 1 while x <= 10: print(x, end='\t') x += 1 Output 1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 [/code]
इस Example में सबसे पहले हमने x नाम का एक Variable Create किया है और उस Variable में Initial Value 1 Store कर दिया है। फिर अगले Statement में while के साथ TestCondition Expression x <= 10 किया है। चूंकि x का Initial मान 1 है इसलिए 1 <= 10 Expression True होने की वजह से Program Control, while के Statement Block में Entry करता है और x का मान 1 Print कर देता है।
फिर Just अगले Statement में x+=1 Expression द्वारा 1 का मान बढ़कर 2 हो जाता है और Program Control फिर से while के साथ Specified TestCondition x<=10 की वजह से 2<=10 का Execution होता है, और एक बार फिर से ये Expression True होने की वजह से Program Control, while के Statement Block में Entry करता है लेकिन इस बार x का मान 1 नहीं बल्कि 2 Print कर देता है और अगले Statement में फिर से x का मान बढ़कर 3 हो जाता है।
x का मान Print करने और x के मान को Increment करने की ये प्रक्रिया तब तक चलती रहती है, जब तक कि x का मान बढ़ते-बढ़ते 11 नहीं हो जाता। क्योंकि जैसे ही x का मान 11 होता है, TestCondition Expression x<=10 False हो जाता है क्योंकि 11<=10 नहीं होता। परिणामस्वरूप Program Control, while Statement Block से Exit कर लेता है और हमें उपरोक्तानुसार Output के रूप में 1 से 10 तक की गिनती प्राप्त हो जाती है।
ये Article इस वेबसाईट पर Selling हेतु उपलब्ध EBook Python in Hindi से लिया गया है। इसलिए यदि ये Article आपके लिए उपयोगी है, तो निश्चित रूप से ये EBook भी आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगी।
Python in Hindi | Page: 602 | Format: PDF