Package Naming Convention in Java

Package Naming Convention in Java: जावा Packages का नाम Standard Java Naming Rules का प्रयोग करके तय किया जा सकता है। यानी Packages का नाम Lowercase Letter से शुरू किया जाता है। इससे Users को ये सुविधा हो जाती है कि वे Class के नाम व Package के नाम में अन्तर कर पाते हैं, क्योंकि जावा की Classes का नाम हमेंशा Capital Letter से शुरू किया होता है। यानी यदि हम निम्नानुसार एक Statement लिखते हैं:

double sqrtNumber = java.lang.Math.sqrt(1234);

तो इस Statement में

      java.lang         –     Package का नाम है।

      Math               –     Class का नाम है।

      sqrt()               –     Method का नाम है।

ये Statement एक Fully Qualified Class Name Math के sqrt() Method को Invoke करता है। हम इस Statement में देख सकते हैं, कि सभी Packages के नाम Lowercase से शुरू हो रहे हैं, जबकि Math Class का नाम Capital Letter से शुरू हो रहा है। एक और Statement देखें जो कि निम्नानुसार है:

java.awt.Point pnts[];

इस Statement में भी

      java.awt          –     Package का नाम है और

      Point               –     Class का नाम है।

Name Conflict की Problem ना आ, इसके लिए जरूरी है कि सभी Packages का नाम Unique हो। इसलिए हमारे किसी Package का नाम ऐसा नहीं होना चाहि, जो जावा में पहले से ही उपलब्ध हो। यदि हम Duplicate नाम देते हैं, तो Run-Time Error Generate हो सकता है।

चूंकि जावा Internet के लिए Develop की गई भाषा है और Internet पर हजारों लोग एक साथ काम करते हैं, इसलिए Duplicate Package Name को Avoid करना नामुमकिन है। इसलिए जावा को Design करने वालों ने एक ऐसा तरीका Develop किया ताकि Internet पर भी कभी भी Name Conflict ना हो और हर Class Unique रहे। इसके लिए जावा Developers ने Package के नाम के आगे Prefix के रूप में Domain Name का प्रयोग करने की रा; दी है। यानी

      falna.betalab.mypackage;

इस Statement में Falna एक City का नाम है और Betalab उस Organization का नाम है, जहां Class को Develop किया गया है। एक बात ध्‍यान रखें कि हम Packages में अन्‍य Packages की Dot Operator का प्रयोग करके Hierarchy भी Create कर सकते हैं। जैसे

      india.rajasthan.jaipur.pali.falna.betalab.mypackage;

इस Statement में india, rajasthan, jaipur, pali, व falna क्रमश Hierarchy Form में हैं। यानी india Top Level का Package है, जिसके अन्दर rajasthan नाम का Package है। इस rajasthan नाम के Package में jaipur नाम का व jaipur नाम के Package में pali नाम का Package है, जिसमें फिर से falna नाम का Package है। इस falna नाम के Package में betalab नाम का Package है और अन्त में इस Package में mypackage  नाम का Package है।

Packages in Java
Create Package in Java - Class Library

Java Programming Language in Hindiये Article इस वेबसाईट पर Selling हेतु उपलब्‍ध EBook Java in Hindi से लिया गया है। इसलिए यदि ये Article आपके लिए उपयोगी रहा, तो निश्चित रूप से ये पुस्तक भी आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगी। 

Java Programming Language in Hindi | Page: 682 | Format: PDF

BUY NOW GET DEMO REVIEWS