FireFox Tools – Console Window

FireFox Tools – Console Window – विभिन्न Web Browsers के Developer Tools सामान्‍यत: Web Browser की Screen से Dock या Connected रहते हैं, लेकिन हम इन्हें Web Browser के Window से Un-Dock या अलग भी कर सकते हैं और अलग करने के बावजूद ये उस Web Page से Linked रहते हैं, यानी उस Web Page की Information से Associated रहते हैं, जिस पर इन्हें Activate किया गया था।

हालांकि विभिन्न Web Browsers के सभी Consoles बिना किसी तरह की परेशानी के JavaScript Codes को Interpret करने में पूरी तरह से सक्षम हैं, फिर भी Firebug मेरा Favorite Console है, क्योंकि ये हमें उस समय Automatically IntelliSense की सुविधा देता है, जब हम इसमें अपना JavaScript Code Type कर रहे होते हैं।

यानी ये हमें Professional IDE की तरह Code Type करते समय Code Hint देता रहता है, जिससे हमें JavaScript Codes को याद रखने अथवा पूरा Code Type करने की जरूरत नहीं रहती, बल्कि हम Code को Select करके Tab Key या Enter Key को Press कर सकते हैं।

साथ ही केवल इसी Console में JavaScript Codes विभिन्न Color Text के अनुसार दिखाई देते हैं, जिससे JavaScript Codes लिखना काफी आसान हो जाता है। जबकि अन्‍य Web Browsers के Consoles में सारे JavaScript Codes Plain Text की तरह दिखाई देते हैं।

यानी हम Firebug Console को एक प्रकार से JavaScript IDE की तरह उपयोग में ले सकते हैं। इस सुविधा को निम्न चित्रानुसार समझा जा सकता है:

FireFox Tools - Console Window - BccFalna.com - jQuery in Hindi

लेकिन ये सुविधा हमें केवल तब प्राप्त होती है, जब हम Single Line Console Mode में होते हैं। Multiline Console Mode में ये Feature काम नहीं करता, हालांकि Multiline Mode में भी JavaScript Codes विभिन्न Color में दिखाई देते हैं, जो कि एक Extra Benefit है।

सभी Web Browsers के Developer Tools के Console Window के दो हिस्से होते हैं। पहला हिस्सा वह हिस्सा होता है, जहां हम JavaScript Codes लिखते हैं, जबकि दूसरा हिस्सा वह हिस्सा होता है, जहां उस JavaScript Code के Interpret होने पर Return होने वाला Output Display होता है।

इस Output Window में ऊपर की तरफ वह JavaScript Code दिखाई देता है, जो Run हुआ है, जबकि नीचे की ओर उस Code के Run होने से Return होने वाला Output दिखाई देता है। इसे हम निम्न चित्रानुसार बेहतर तरीके से समझ सकते है:

FireFox Tools - Console Window - BccFalna.com - jQuery in Hindi

यानी हम इस Console को विभिन्न प्रकार के Core JavaScript Codes को Test करने के लिए भी Use कर सकते हैं और हमें हर JavaScript Code के Effect को देखने के लिए अलग से Web Page Create करने की जरूरत नहीं है, जिससे JavaScript सीखने के लिहाज से समय की काफी बचत हो जाती है।

जब हम Firebug के Console को JavaScript Codes के लिए Use कर रहे होते हैं, तब हमें Firefox Web Browser में एक Configuration Setting जरूर करनी चाहिए, ताकि Firefox Web Browser किसी भी तरह का Warning Message जरूर Display करे।

क्योंकि सामान्‍यत: Warning Message Web Page पर किसी तरह का Direct प्रभाव नहीं डालते, इसलिए Default रूप से Firefox में Warning Message Disabled रहता है। लेकिन यदि हमारे Web Page में बहुत ज्यादा Warning Messages हों, तो हमारे Web Page के Web Browser में Load होने की Speed काफी कम हो जाती है।

इसलिए जहां तक हो सके, हमें JavaScript से संबंधित सभी Warning Message को भी Resolve करना चाहिए। यदि हम ऐसा करते हैं, तो हमारा JavaScript Code पूरी तरह से Bug Proof बनेगा। ये Setting करने के लिए हमें निम्न Steps Follow करने होते हैं:

  • Firefox Web Browser के Addressbar में about:config लिखकर Enter करें।
  • एक Configuration Page दिखाई देगा जिसमें options.strict Option को Select करके Double Click करें।
FireFox Tools - Console Window - BccFalna.com - jQuery in Hindi
  • ऐसा करते ही इस Option की Value Property में false के स्थान पर निम्न चित्रानुसार true Set हो जाएगा:
FireFox Tools - Console Window - BccFalna.com - jQuery in Hindi

JavaScript Console उस समय बहुत उपयोगी होते हैं, जब हम JavaScript सीख रहे होते हैं। क्योंकि सीखते समय हम छोटे-छोटे Programs बनाते हैं व उन Programs के Statements के Execution के तरीके व कार्यप्रणाली को समझने की कोशिश करते हैं। उस समय लिखे गए Codes किसी भी तरह से Practically या Professionally Useful नहीं होते।

इसलिए इन Codes को Web Pages में लिखकर उन Web Pages को Run करके JavaScript Codes का Effect देखने में ज्यादा समय लगता है। जबकि Web Browser में हम किसी भी Web Page को Load करके उस पर JavaScript Codes के Effect देखने के लिए उन JavaScript Codes को सीधे ही इन Console में लिख सकते हैं, जिससे समय की बचत होती है।

साथ ही कई बार हमारे JavaScript Codes में ऐसे Bugs होते हैं, जो यदि Web Page में Embedded हों, तो उन्हें Find करना आसान नहीं होता। ऐसे में इस प्रकार के Buggy Codes को हम सीधे ही इन Console में लिखकर Test कर सकते हैं और Codes के पूरी तरह Debug हो जाने पर उन्हें मुख्‍य Web Page में Embed कर सकते हैं, जिससे इस बात की Surety हो जाती है कि Web Browser के Console में आपने जो JavaScript Code लिखकर Test किया है, वह पूरी तरह से Bug Free है। यानी ये Console मूल रूप से JavaScript Codes को Test व Debug करने में हमारी काफी मदद करते हैं।

Developer Tools Console of Web Browser
Display Message in Console - Browser Developer Tools

jQuery in Hindiये Article इस वेबसाईट पर Selling हेतु उपलब्‍ध EBook jQuery in Hindi से लिया गया है। इसलिए यदि ये Article आपके लिए उपयोगी रहा, तो निश्चित रूप से ये पुस्तक भी आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगी। 

jQuery in Hindi | Page:711 | Format: PDF

BUY NOW GET DEMO REVIEWS