Turnery Expression – The Shorthand of if … else Turnery Expression एक तरह से if … else Statement का ही छोटा रूप है। इसलिए हम जो भी काम if … else Statement के माध्यम से करते हैं, उन सभी को Exactly समान रूप से Turnery Expression का प्रयोग करते हुए भी कर सकते हैं। निम्नानुसार एक Example Code Segment द्वारा हम इस Turnery Expression को ज्यादा बेहतर तरीके से समझ सकते हैं-
[code] if firstNo > secondNo: Biggest = firstNo else: Biggest = secondNo [/code]
इस Code Segment द्वारा हम दो संख्याओं मे से बड़ी संख्या को प्राप्त कर सकते हैं। जबकि Python हमें इसी Statement को निम्नानुसार Short तरीके से Specify करने की सुविधा भी Provide करता है-
Biggest = firstNo if firstNo > secondNo else: secondNo
इस Statement के माध्यम से Python को ये Instruction दिया जाता है कि यदि firstNo का मान बड़ा हो secondNo से, तो Biggest में firstNo का मान Assign कर देना है, अन्यथा Biggest में secondNo का मान Assign कर देना है।
इस Single Line के Code Statement का भी वही Effect है, जो उपरोक्तानुसार Specified चार Line के if Statement का है और दोनों ही Statements समान Output Return करते हैं। इस Single Line के Statement को ही Turnery Expression के नाम से जाना जाता है।
चूंकि, Python में हर Object में Inherently Boolean True या False होता ही है, इसलिए हमें Python में हमेंशा किसी Value को True या False के लिए Check करवाना जरूरी नहीं होता, बल्कि हम Directly Object को Specify करते हुए भी Boolean Testing कर सकते हैं। उदाहरण के लिए-
if firstName != ”: print(firstName)
इस Statement को हम निम्नानुसार भी लिख सकते हैं-
if firstName: print(firstName)
क्योंकि यदि firstName Non-Empty होगा, तो Inherently True ही होगा, इसलिए हमें इसे Empty-String के साथ Compare करवाने की जरूरत नहीं है।
ये Article इस वेबसाईट पर Selling हेतु उपलब्ध EBook Python in Hindi से लिया गया है। इसलिए यदि ये Article आपके लिए उपयोगी है, तो निश्चित रूप से ये EBook भी आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगी।
Python in Hindi | Page: 602 | Format: PDF