wp-content – Important Directories

wp-content – इस Folder में जितनी भी Files होती हैं, वे सभी हमारी Web Site को Customize करने से सम्बंधित ही होती हैं। इसलिए इस Folder की किसी भी File को Modify किया जा सकता है।

इस Directory में सामान्‍यत: Themes, Plug-in तथा वे Additional Files होती हैं, जो WordPress की Functionalities को Extend करती हैं।

इस Directory में index.php नाम की केवल एक ही File होती है, जिसमें निम्नानुसार केवल एक Comment लिखा होता है:

<?php

        // Silence is golden.

?>

इस File का मुख्‍य उपयोग यही है कि जब भी कोई User हमारी Web Site के इस wp-content Folder को देखने की कोशिश करेगा, index.php नाम की ये File Open हो जाएगी] जिसमें कोई Content लिखा हुआ नहीं होगा। परिणामस्वरूप किसी Visitor को कभी भी पता नहीं चल पा,गा कि हमने अपनी Web Site में किन Plugins व किस Theme को Use किया है।

Plugins

Plugins हमेंशा wp-content/plugins नाम के Folder में Store होते हैं। Plugin एक Single File के रूप में भी हो सकता है और किसी Folder में Multiple Files के Collection के रूप में भी हो सकता है।

/plugins Directory में जो भी Files होती हैं, उन्हें WordPress द्वारा इस बात को निि”चत करने के लिए Scan किया जाता है हर Plugin File उप;ुक्त Plugin Format में है या नहीं। जबकि यदि Plugin File उपयुक्‍त Format में न हो या WordPress उसे Automatically Deactivate कर देता है।

यदि हम किसी Plugin की किसी File या पूरे Plugin को इस /plugin Folder से Delete कर दें, तो WordPress स्वयं ही उस Plugin को Automatically Deactivate कर देता है।

Themes

Themes हमेंशा wp-content/themes नाम के Folder में Store होते हैं। हर Theme एक से ज्यादा Files व Folders का Collection होता है और हर File ऐसे Format में होता है, जिसे WordPress समझ सके व उपयोग में लेकर Visitor के लिए Well Formatted Output Generate कर सके।

किसी भी Theme में कम से कम एक index.php व एक style.css File जरूरी होती है और इस Style File के माध्‍यम से ही WordPress Dashboard पर स्थित Appearance Panel के Themes SubPanel में हमें सभी Installed व Currently Active Theme दिखाई देता है, जहां हम किसी भी Theme को Activate कर सकते हैं अथवा किसी Theme का Preview देख सकते हैं।

Uploads and Media Directory

WordPress में हम जो भी Media Upload करते हैं, वह wp-content/uploads Folder में Store होती है। जबकि ये Folder तब Dynamically Create होता है, जब हम First Time किसी Media File को अपने Web Server पर Upload करते हैं।

Default रूप से WordPress सभी Uploaded Files को Month/Year Based Formatted Folders में Store करता है। इसलिए हम जब भी किसी File को Upload करते हैं, हमारी Uploaded File निम्नानुसार Format में Upload होती है:

/wp-content/uploads/2013/06/image.png

Custom Directories

जब हम कोई Plugin Create करते हैं और तब कई बार Plugin काफी बडा होता है, जिसमें बहुत सारी Files व Folders होते हैं। ऐसे में इस प्रकार के Plugins की Files को ठीक से Manage करने के लिए इन सभी Files को Custom Folder में Store किया जाता है, जिसे सामान्‍यत: wp-content Folder में ही Create किया जाता है।

.htaccess for WordPress
WordPress Core - The Internal Working

WordPress in Hindi - BccFalna.comये Article इस वेबसाईट पर Selling हेतु उपलब्‍ध EBook Advance WordPress in Hindi से लिया गया है। इसलिए यदि ये Article आपके लिए उपयोगी है, तो निश्चित रूप से ये EBook भी आपके लिए काफी उपयोगी साबित होगी।

Advance WordPress in Hindi | Page: 835 | Format: PDF

BUY NOW GET DEMO REVIEWS